Skip to content

Punjab News: पंजाब में नेशनल हाईवे पर आपस में भिड़ीं 10 गाड़ियां, एक की मौत और कई घायल

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, संगरूर। Punjab News: पंजाब में भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। खबर है कि नेशनल हाईवे पर लगभग 10 गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत और कई घायल हो गए है। मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के संगरूर ( Sangrur ) में घनी धुंध के कारण एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जानकारी अनुसार सुबह बठिंडा-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर उभावाल-बड़रुखां के समीप धुंध के कारण लगभग 10 गाड़ियां आपस में टकरा गईं।

वाहनों की आपस में टक्कर

वहीं उभावल से बड़रखां जाते रास्ते पर हुए हादसे को देखने के लिए सड़क के दूसरी तरफ धीमी रफ्तार में हुए चार वाहन भी आपस में भिड़ गए। यानी हाईवे के दोनों तरफ वाहनों की आपस में जबरदस्त टक्कर हुई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन भर लोग घायल हुए।

यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार

हादसे के बाद दो गाड़ियां सड़क किनारे खतानों में भी जा गिरी। वहीं सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स व पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं व राहत व बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है।