CT University Muslim Students Protest News[/caption]
वाइस चांसलर ने दुर्व्यवहार किया
छात्रों के अनुसार, जब वे अपनी समस्या लेकर यूनिवर्सिटी प्रशासन (CT University) के पास पहुंचे तो समाधान करने के बजाय वाइस चांसलर ने कथित रूप से उनके साथ दुर्व्यवहार किया। छात्रों ने आरोप लगाया कि वाइस चांसलर ने उन्हें गालियां दीं और एडमिशन रद्द कर यूनिवर्सिटी से बाहर निकल जाने की बात कही। इस कथित व्यवहार से आक्रोशित छात्रों ने कैंपस में नारेबाजी की और सुबह यूनिवर्सिटी के मुख्य गेट पर धरना देकर बैठ गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। वीडियो में कुछ छात्र यह कहते सुनाई दे रहे हैं कि वे मुस्लिम छात्र हैं और रमज़ान के महीने में रोज़ा रख रहे हैं, लेकिन मेस में सहरी और इफ्तार के समय उन्हें भोजन उपलब्ध नहीं कराया जा रहा। वीडियो में वाइस चांसलर पर आपत्तिजनक भाषा इस्तेमाल करने और एडमिशन रद्द करने की धमकी देने के आरोप भी लगाए गए हैं। हालांकि, यूनिवर्सिटी प्रशासन (CT University) ने वीसी को टर्मिनेट कर दिया।Dear @BhagwantMann ji do you endorse the Vice Chancellor of CT University Punjab abusing & bullying Kashmiri Muslim students only because they requested food for Iftari & Sehri since it’s Ramzan? Shocked that assaulting Kashmiris has been normalised even in a state like Punjab.… https://t.co/CfmMSSs7Uh
— Iltija Mufti (@IltijaMufti_) February 24, 2026
इल्तिजा मुफ्ती ने वीडियो शेयर की
मामले ने तूल तब पकड़ा जब जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती ने यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व ट्विटर) पर साझा किया। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Singh Mann) टैग करते हुए सवाल उठाया कि क्या रमज़ान में भोजन की मांग करना गलत है और क्या कश्मीरी मुस्लिम छात्रों के साथ इस तरह का व्यवहार स्वीकार्य है। उन्होंने वाइस चांसलर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।यह भी पढ़ें: जालंधर का यह कालोनाइजर है सबसे बड़ा डिफाल्टर, 1.48 करोड़ बकाया, दर्ज होगी FIR
स्थिति बिगड़ती देख प्रशासन हरकत में आया। भारी संख्या में पुलिस बल यूनिवर्सिटी परिसर में तैनात किया गया। अंकुर गुप्ता और एसडीएम उपिंदरजीत कौर बराड़ मौके पर पहुंचे और छात्रों व प्रबंधन के साथ बातचीत की। थाना सदर के प्रभारी ने बताया कि यूनिवर्सिटी में जम्मू-कश्मीर से बड़ी संख्या में छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। रमज़ान के दौरान रोज़ेदार छात्रों के लिए सहरी और इफ्तार की व्यवस्था होना आवश्यक है। पुलिस ने स्थिति को शांतिपूर्वक नियंत्रित करने का प्रयास किया। [caption id="attachment_103379" align="aligncenter" width="1200"]
CT University Muslim Students Protest[/caption]