America News: अमेरिका में भारतीय छात्र चार दिनों से लापता, भारतीय दूतावास ने जताई चिंता
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, अमेरिका।
America News: विदेश में भारत के युवक की लापता होने की खबर सामने आ रही है जिसके चलते परिवार में हड़कंप मच गया है। वहीं पुलिस ने लापता युवक की तलाश करनी शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के मुताबिक अमेरिका (
America
) में 22 वर्षीय भारतीय छात्र लापता हो गया है। युवक की पहचान साकेत श्रीनिवासैया के रूप में हुई है जो कर्नाटक (Karnataka) का रहने वाला था और बर्कले विश्वविद्यालय से पोस्ट-ग्रेजुएट कर रहा था।