डेली संवाद, इस्लामाबाद।
Islamabad Masjid Blast: पाकिस्तान (Pakistan) की राजधानी इस्लामाबाद आज उस वक्त दहल उठी जब जुमे की नमाज के दौरान एक इमामबाड़े को निशाना बनाया गया। इस हमले में 69 लोगों की मौत हो गई है और 169 घायल हुए हैं।
पाकिस्तान (Pakistan) की राजधानी इस्लामाबाद (
Islamabad
) में जुमे की नमाज के दौरान शिया मस्जिद (इमामबाड़ा) में आत्मघाती हमला हुआ। पाकिस्तानी अखबार टाइम्स ऑफ इस्लामाबाद के मुताबिक, हमले में 69 लोगों की मौत हो गई है और 169 घायल हुए हैं।
[caption id="attachment_101677" align="aligncenter" width="1200"]
Islamabad Masjid Blast[/caption]
फेडरल कैपिटल के शहजाद टाउन इलाके में स्थित तरलाई इमामबाड़े में बड़ा धमाका हुआ है। फेडरल कैपिटल के पॉलीक्लिनिक, पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) और CDA अस्पताल में इमरजेंसी लगा दी गई है। इस्लामाबाद के पुलिस चीफ ने पूरे शहर में इमरजेंसी घोषित कर दी है।
[caption id="attachment_101678" align="aligncenter" width="1200"]
Islamabad Masjid Blast[/caption]
इस्लामाबाद (Islamabad) की शिया मस्जिद में फिदायीन हमला हुआ है। जुमे की नमाज के दौरान यह हमला हुआ। पुलिस और रेस्क्यू 1122 के जवान घटना स्थल पर पहुंच गए हैं और शुरुआती बचाव अभियान शुरू हो गया है। अधिकारियों को आशंका है कि हताहतों की संख्या बढ़ सकती है।
वहीं पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने राजधानी इस्लामाबाद की शिया मस्जिद में हुए इस धमाके की निंदा की है। पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ ने इस हमले पर दुख जताया है।
[caption id="attachment_101679" align="aligncenter" width="1200"]
Islamabad Masjid Blast[/caption]