Skip to content

Noida Couple Suicide: वेलेंटाइन-डे पर 15 साल के प्यार का हुआ दर्दनाक अंत, प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या कर की खुदकुशी, फैली सनसनी

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, नोएडा। Noida Couple Suicide: वेलेंटाइन-डे पर प्रेमी द्वारा प्रेमिका की हत्या कर और उसके बाद खुद भी आत्महत्या करने की खबर सामने आ रही है। दोनों के शव कार में पड़े मिले है जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के मुताबिक नोएडा ( Noida ) में वेलेंटाइन-डे के दिन प्रेमी ने प्रेमिका की कार में हत्या कर दी, फिर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। देखा तो कार अंदर से लॉक थी। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। [caption id="attachment_102398" align="aligncenter" width="800"] Noida Couple Suicide Noida Couple Suicide[/caption]

यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार

पुलिस ने टाटा अल्ट्रोज कार का शीशा तोड़कर देखा, तो आगे की सीट पर दोनों के शव पड़े थे। दोनों के सिर में गोली लगी थी। वहीं युवक के हाथ में पिस्टल थी। बगल में दो खोखे पड़े थे। बताया जा रहा है कि प्रेमी-प्रेमिका 13 फरवरी से घर से लापता थे। वहीं दोनों की पहचान सुमित पुत्र राजवीर निवासी त्रिलोकपुरी, दिल्ली, उम्र-32 वर्ष और रेखा पुत्री देवचंद निवासी सलारपुर, सेक्टर-101 नोएडा, उम्र-26 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस और फोरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। [caption id="attachment_75561" align="aligncenter" width="1200"] Crime Crime[/caption]

15 साल से चल रहा था अफेयर

बताया जा रहा है कि दोनों का 15 साल से अफेयर चल रहा था। शादी करने वाले थे, लेकिन किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया। वहीं, पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा। कार (DL 14 CL 6473) को कब्जे में ले लिया गया है।

Watch on Daily Samvad