डेली संवाद, वृंदावन।
Premanand Maharaj Darshan: अगर आप भी प्रेमानंद महाराज जी के दर्शन करने के लिए आने वाले दिनों में वृंदावन जाने के बारे में सोच रहे है तो ये खबर आपके लिए बहुत जरूरी है नहीं तो आपको मुसीबत हो सकती है।
दरअसल श्री राधा केलि कुंज के रसिक संत पूज्य प्रेमानंद महाराज (
Premanand Maharaj
) के श्रद्धालुओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। होली के तुरंत बाद आश्रम में होने वाले एक विशेष आयोजन के चलते दर्शन और मुलाकात की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया गया है।
[caption id="attachment_64767" align="alignnone" width="800"]
Premanand Maharaj Darshan[/caption]
जन्मोत्सव मनाया जाएगा
आश्रम परिकर की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, 13 मार्च 2026 से 19 मार्च 2026 तक श्री राधा केलि कुंज आश्रम में पूज्य गुरुदेव का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इस विशेष उत्सव के कारण आम भक्तों के लिए 'एकांतिक वार्तालाप' और दर्शन के टोकन जारी नहीं किए जाएंगे।
इस अवधि में केवल वही लोग आश्रम में प्रवेश कर सकेंगे जो महाराज जी से दीक्षित (शिष्य) हैं। अन्य श्रद्धालुओं के लिए दर्शन की सुविधा फिलहाल स्थगित रहेगी। वहीं अगर आप होली (3 और 4 मार्च) के अवसर पर ब्रज आ रहे हैं और महाराज जी के दर्शन भी करना चाहते हैं, तो आपके पास 5 मार्च से 10 मार्च तक का ही समय रहेगा।
11 मार्च: इस तारीख से टोकन की लाइन बंद कर दी जाएगी।
18 मार्च: उम्मीद है कि टोकन के लिए लाइन दोबारा शुरू हो सकती है।
19 मार्च के बाद: महाराज जी के दर्शन सुचारू रूप से शुरू होने की संभावना है।