डेली संवाद, ऑस्ट्रेलिया।
Australia News: विदेश में भारतीय समुदाय के खिलाफ नस्लीय हिंसा की एक और शर्मनाक घटना सामने आई है। खबर है कि ऑस्ट्रेलिया में सिख युवक पर नस्लीय हमला हुआ है।
मिली जानकारी के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया (
Australia
) के विक्टोरिया प्रांत के शहर जिलॉन्ग में 22 वर्षीय सिख नर्स पर कथित रूप से नस्लीय द्वेष के चलते हमला कर दिया गया। इस हमले में उसकी नाक टूट गई है जिसके बाद उसको अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है।
[caption id="attachment_80150" align="aligncenter" width="1200"]
Australia News[/caption]
नस्लीय गालियां दीं
पीड़ित के पहचान हरमनप्रीत सिंह के रूप में हुई है उसने बताया कि वह जिम से बाहर आ रहा था तो तीन लोगों ने उसे घेर लिया। उसका कहना है तीनों हमलावरों ने पहले जिम के अंदर हरमनप्रीत के खिलाफ नस्लीय गालियां दीं और फिर उसका पीछा करते हुए बाहर आए और उस पर हमला कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक हमलावरों द्वारा अपमानजनक और नस्लीय टिप्पणियां किए जाने की बात सामने आई है। वापस वहीं चले जाओ जहां से आए हो जैसी आपत्तिजनक बातें भी कही गईं। हमला करने के बाद आरोपी एक कार में बैठकर मौके से फरार हो गए।
[caption id="attachment_102849" align="aligncenter" width="1200"]
Sikh Man Racially Attacked In Australia[/caption]
इस हमले में पीड़ित की नाक टूट गई है जिसके चलते उसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं पीड़ित हरमनप्रीत सिंह ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में नस्लीय दुर्व्यवहार का यह उसका पहला अनुभव नहीं है, किंतु यह घटना अत्यंत भयावह रही।