Congress Party Office: कांग्रेस को बड़ा झटका, सरकार ने ऑफिस खाली करने का दिया नोटिस
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, नई दिल्ली।
Congress Party Office: दिल्ली में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। सूत्रों की जानकारी के अनुसार, पार्टी को 24 अकबर रोड स्थित पुराने मुख्यालय और 5 रायसीना रोड स्थित यूथ कांग्रेस ऑफिस को खाली करने का नोटिस मिला है।
पार्टी से कहा गया है कि इन कार्यालयों को आगामी 28 मार्च तक खाली कर दिया जाए। हालांकि, कांग्रेस (
Congress
) का हेडक्वॉर्टर पहले ही यहां से इंदिरा भवन शिफ्ट हो चुका है। पार्टी इस बंगले को खाली नहीं करना चाहती है। 24 अकबर रोड कांग्रेस का मुख्यालय पिछले 48 वर्षों से रहा है।