Gold Silver Price Today: चांदी 13,000 रुपए हुई सस्ती, सोने की कीमतों में भी भारी गिरावट, जाने आज का रेट
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, नई दिल्ली।
Gold Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में आज यानी 19 मार्च को बड़ी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे निवेशकों और खरीदारों को राहत मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, चांदी की कीमत में भारी गिरावट आई है। एक किलो चांदी का भाव 13 हजार रुपए घटकर 2.37 लाख रुपए पर पहुंच गया है, जबकि 18 मार्च को इसकी कीमत 2.50 लाख रुपए प्रति किलो थी।
वहीं सोने
(Gold)
की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है। 24 कैरेट सोना 10 ग्राम के हिसाब से करीब 4 हजार रुपए सस्ता होकर 1.52 लाख रुपए पर आ गया है। इससे पहले 18 मार्च को सोने की कीमत 1.56 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम थी। विशेषज्ञों के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते तनाव और मुनाफावसूली के चलते कीमती धातुओं के दाम में उतार-चढ़ाव जारी है।