डेली संवाद, मोगा। Raid In Spa Center: पंजाब (Punjab) में स्पा सेंटर (Spa Center) की आड़ में चल रहे देह व्यापार के धंधे का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इस दौरान पुलिस ने वहां से आपत्तिजनक सामग्री सहित समेत 6 गिरफ्तार लोगों को गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) के मोगा (Moga) में पुलिस ने स्पा सेंटर (Spa Center) की आड़ में चल रहे देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ किया है। दरअसल पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मोगा के गोल्डन स्पा सेंटर में देह व्यापार का धंधा चल रहा है।

6 गिरफ्तार लोग गिरफ्तार
इस दौरान जब पुलिस वहां पहुंची तो स्पा सेंटर के कमरों में देह व्यापार चलता हुआ पाया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए स्पा सेंटर के मालिक सतनाम सिंह पुत्र भाग सिंह निवासी पंजगराई कला (जिला फरीदकोट), लवप्रीत सिंह पुत्र केवल सिंह निवासी लंडे सहित चार लड़कियों को गिरफ्तार किया है।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
इस दौरान पुलिस ने स्पा सेंटर से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की। रेड के दौरान पुलिस ने चार मोबाइल फोन और एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार भी बरामद की है। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में इस तरह की गैरकानूनी गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।









