Skip to content

St Soldier News: जालंधर के सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज में दीक्षांत समारोह का आयोजन

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, जालंधर। St Soldier News: सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज नज़दीक एन.आई.टी, जालंधर में दीक्षांत समारोह बड़े जोश और शान के साथ आयोजित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में जस्टिस कुलदीप सिंह (चेयरमैन पुलिस कंप्लेंट कमेटी, चंडीगढ़), कॉलेजों के एम.डी. मनहर अरोड़ा, वीना दादा (प्रिंसिपल सेंट सोल्जर को-एड, कॉलेज) शामिल हुए जिनका स्वागत कॉलेज डायरेक्टर एस.सी. शर्मा एवं सभी स्टाफ सदस्यों ने गर्मजोशी के साथ किया। [caption id="attachment_109454" align="aligncenter" width="1200"] जालंधर के सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज में दीक्षांत समारोह का आयोजन जालंधर के सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज में दीक्षांत समारोह का आयोजन[/caption] कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय श्री अनिल चोपड़ा जी को श्रद्धांजलि दे कर, ज्योति प्रज्वलन कर की गई। छात्रों ने शबद गायन कर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया। एनुअल रिपोर्ट पेश करते हुए, कॉलेज डायरेक्टर एस.सी. शर्मा ने इंस्टीट्यूशन के शानदार सफर के बारे में बताया।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

वहां मौजूद छात्रों, अभिभावकों को संबोधित करते हुए, मुख अतिथि ने छात्रों को उनके आने वाले भविष्य के लिए प्रोत्साहित किया और समाज में अच्छा योगदान देने के लिए प्रेरित किया। कुल 200 से अधिक छात्रों को डिग्री वित्रित्त की गई जिसमें सात गोल्ड मेडलिस्ट्स यूनिवर्सिटी टोप्पर्स, ग्रेजुएट्स एवं पांच वर्षीय कोर्स वाले छात्र शामिल थे। [caption id="attachment_109455" align="aligncenter" width="800"] जालंधर के सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज में दीक्षांत समारोह का आयोजन जालंधर के सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज में दीक्षांत समारोह का आयोजन[/caption] ग्रुप की वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने सभी छात्रों को दिल से बधाई दी और उन्हें इस बात पर ज़ोर देकर मोटिवेट करते हुए कहा कि जो लोग सफल होना चाहते हैं, वे कभी हार नहीं मानते और उन्हें अपने-अपने फील्ड में उच्च सोच एवं हिम्मत के साथ चलते है ये कहते हुए उन्होंने छात्रों के अच्छे और सफल भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं भी दीं।