Skip to content

Gold-Silver Price: सोने में आई मामूली गिरावट, चांदी के दाम एक बार फिर से उछाले, जाने आज के रेट्स

Gold-Silver Price
Gold-Silver Price
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Gold-Silver Price: देश के अधिकांश शहरों में सोने की कीमतों में वृद्धि अब रुक गई है। आज सुबह दिल्ली, मुंबई और कोलकाता जैसे प्रमुख शहरों में सोने की कीमतों में मामूली गिरावट देखी गई, जबकि चेन्नई में कीमतों में हल्की बढ़ोतरी हुई है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 10 ग्राम के लिए रु1,52,870 तक पहुंच गई है। वहीं मुंबई में 24 कैरेट सोना 10 ग्राम के लिए रु1,52,670 में बिक रहा है। इससे पहले शुक्रवार को दिल्ली में सोने की कीमतों में थोड़ी गिरावट हुई थी, और 100 रुपये की कमी के बाद यह रु1,55,900 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। [caption id="attachment_96048" align="aligncenter" width="1200"] Gold-Silver Price Gold-Silver Price[/caption] सोने के मुकाबले चांदी की कीमतों में लगातार वृद्धि जारी है। 9 मई की सुबह चांदी की कीमत बढ़कर रु2,75,100 प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 81.14 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है। एक दिन पहले दिल्ली के बाजार में चांदी की कीमतों में थोड़ी गिरावट देखी गई थी, जब यह रु2,61,300 प्रति किलोग्राम पर पहुंची थी। यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा हालांकि, अब इसमें सुधार देखा जा रहा है और निवेशकों की उम्मीदें फिर से बढ़ी हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि सोने की कीमतों में स्थिरता और चांदी में बढ़ोतरी का मुख्य कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में मौजूदा मांग-सप्लाई की स्थिति और डॉलर की कीमत में उतार-चढ़ाव है। निवेशक इनकी कीमतों पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और आने वाले दिनों में इनके रुझान पर भी ध्यान दिया जा रहा है।

Watch on Daily Samvad