Skip to content

Haryana News: ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में हरियाणा सरकार का बड़ा कदम

Haryana News: ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में हरियाणा सरकार का बड़ा कदम
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, हरियाणा। Haryana News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान और सतत विकास के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने अपने सरकारी फ्लीट में वाहनों की संख्या आधी कर दी है। सीएम नायब सिंह सैनी ( Nayab Singh Saini ) ने सप्ताह में एक दिन ऐसा निर्धारित किया है जब सरकारी कार्यालयों में कोई वाहन इस्तेमाल नहीं होगा। इसके साथ ही सभी मंत्रियों और विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि यात्रा के दौरान केवल आवश्यक वाहनों का ही उपयोग किया जाए। [caption id="attachment_103977" align="aligncenter" width="1200"] Nayab Singh Saini Nayab Singh Saini[/caption]

ईंधन बचत अभियान में सक्रिय भागीदारी

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे सार्वजनिक परिवहन का अधिक से अधिक उपयोग करें और ईंधन बचत अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं। अधिकारियों का कहना है कि यह पहल न केवल ईंधन संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि पर्यावरण सुरक्षा और जिम्मेदार नागरिकता का भी संदेश देती है। यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा हरियाणा सरकार की इस पहल से उम्मीद की जा रही है कि लोगों में ईंधन बचत और हरित जीवनशैली को अपनाने की जागरूकता बढ़ेगी। सरकार की योजना है कि भविष्य में इस अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए सार्वजनिक और निजी वाहनों के संचालन पर भी ध्यान दिया जाएगा।

Watch on Daily Samvad