भाजपा 191 सीटों पर आगे
बता दे कि भाजपा 191 और टीएमसी 96 सीटों पर आगे चल रही है। अब तक भाजपा को 45%, TMC को 42% वोट मिलते दिख रहे हैं। उधर काउंटिंग के दौरान राज्य में चार जगह हिंसा-झड़प हुई। भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी आगे हैं। सुवेंदु अधिकारी पीछे चल रहे हैं।यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
इसके साथ ही मोदी ने जहां झालमुड़ी खाई उस इलाके में भाजपा चारों सीटों पर आगे है। ये सीटें झाड़ग्राम, बिनपुर, गोपीबल्लभपुर और नयाग्राम हैं। कोलकाता के साल्ट लेक स्थित भाजपा दफ्तर में जश्न का माहौल है। पार्टी के वरिष्ठ नेता सुनील बंसल, बिप्लव कुमार देव, मंगल पांडे, राहुल सिन्हा, अमित मालवीय, निशिकांत दुबे, संजय जायसवाल और सतीश गौतम शामिल हैं।वहीं शिवसेना नेता शाइना NC ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा तंज कसते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपनी राजनीतिक मौजूदगी में ऐतिहासिक उभार के बाद राज्य में सरकार बनाने की स्थिति में है। उन्होंने कहा, 'अब ममता बनर्जी के घर बैठने का समय आ गया है।'#WATCH | West Bengal Elections 2026 | BJP workers raise slogans of 'Jai Shree Ram' outside the residence of West Bengal CM Mamata Banerjee in Kolkata. pic.twitter.com/mkJmm12dVm
— ANI (@ANI) May 4, 2026