Haryana News: कृषि मंत्री ने खरीफ फसलों के लिए खाद की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, हरियाणा।
Haryana News: हरियाणा (Haryana) के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि आगामी खरीफ फसलों के लिए प्रदेश में खाद की कोई कमी नहीं होनी चाहिए।
मंत्री ने कहा कि सीजन शुरू होने से पहले ही खाद का पर्याप्त स्टॉक और वितरण की सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएं। उनका उद्देश्य यह है कि किसानों को खाद के लिए लंबी लाइनों में न लगना पड़े और उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।