Skip to content

Haryana News: एनसीआर प्रदूषण पर बड़ा एक्शन प्लान, 925 इलेक्ट्रिक बसें, 23 नए वायु निगरानी केंद्र और ‘नो पीयूसीसी, नो फ्यूल’ नीति लागू

Anurag Rastogi
Anurag Rastogi
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, हरियाणा। Haryana News: मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता में एनसीआर में प्रदूषण नियंत्रण को लेकर चल रहे अभियान की समीक्षा की गई, जिसमें उन्होंने सभी संबंधित विभागों को सर्दियों से पहले निर्धारित कार्ययोजनाओं को समयबद्ध तरीके से लागू करने के निर्देश दिए। हरियाणा सरकार स्वच्छ वायु अभियान के तहत बड़े स्तर पर कदम उठा रही है। इसके अंतर्गत चरणबद्ध तरीके से 925 नई इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जाएगा, जिससे सार्वजनिक परिवहन को अधिक पर्यावरण अनुकूल बनाया जा सकेगा। इसके अलावा वायु गुणवत्ता की निगरानी को मजबूत करने के लिए 23 नए निरंतर परिवेशी वायु गुणवत्ता निगरानी केंद्र (CAAQMS) स्थापित किए जाएंगे।

‘नो पीयूसीसी, नो फ्यूल’ नीति लागू

सरकार ने प्रदूषण नियंत्रण को सख्ती से लागू करने के लिए 1 अक्टूबर 2026 से ‘नो पीयूसीसी, नो फ्यूल’ नीति लागू करने का निर्णय लिया है। साथ ही लगभग 1,000 किलोमीटर शहरी सड़कों का पुनर्विकास किया जाएगा और प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों व उद्योगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

इसके अलावा वैज्ञानिक अपशिष्ट प्रबंधन प्रणाली को भी मजबूत किया जाएगा, ताकि एनसीआर क्षेत्र में वायु प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जा सके और स्वच्छ वायु के लक्ष्य को हासिल किया जा सके।