Skip to content

Haryana News: हरियाणा में 28 जून से पल्स पोलियो अभियान शुरू, 36 लाख बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, हरियाणा। Haryana News: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, हरियाणा के निदेशक डॉ. वीरेंद्र यादव ने जानकारी दी है कि प्रदेश में 28 जून से राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस (NID) के तहत पल्स पोलियो अभियान शुरू किया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य 0 से 5 वर्ष तक के लगभग 36 लाख बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाना है। अभियान के पहले दिन यानी 28 जून को प्रदेशभर में 17,331 पोलियो बूथ स्थापित किए जाएंगे, जहां बच्चों को पोलियो की खुराक दी जाएगी। इसके बाद 29 और 30 जून को स्वास्थ्य विभाग की 34,000 से अधिक टीमें घर-घर जाकर उन बच्चों को दवा पिलाएंगी, जो किसी कारणवश बूथ पर नहीं पहुंच पाए।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

डॉ. वीरेंद्र यादव ने अभिभावकों से अपील की है कि वे 28 जून को अपने बच्चों को नजदीकी पोलियो बूथ पर जरूर लेकर आएं और घर-घर आने वाली स्वास्थ्य टीमों का सहयोग करें, ताकि हरियाणा को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लक्ष्य को सफल बनाया जा सके।