Skip to content

Gold-Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने क्या है आज के नए दाम

Gold-Silver Price
Gold-Silver Price
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Gold-Silver Price: आज, शुक्रवार, 19 जून को, देशभर में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। भारतीय बुलियन बाजार और मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) दोनों में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। एमसीएक्स (MCX) पर सोने की कीमत में लगभग रु1,593 प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है और चांदी की कीमत में लगभग रु6,057 प्रति किलोग्राम की गिरावट आई है। दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 14,965 रुपये प्रति ग्राम है। इसी तरह, यहां 22 कैरेट सोने की कीमत 13,719 रुपये प्रति ग्राम है। [caption id="attachment_18098" align="aligncenter" width="1200"] Gold-Silver Price Gold-Silver Price[/caption] मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 14,950 रुपये प्रति ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 13,704 रुपये प्रति ग्राम है। वहीं कोलकाता में 24 कैरेट सोना 14,950 रुपये प्रति ग्राम के भाव से बिक रहा है। यहां 22 कैरेट सोने की कीमत 13,704 रुपये प्रति ग्राम है। आज चेन्नई में 24 कैरेट सोने की कीमत 14,790 रुपये प्रति ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 13,570 रुपये प्रति ग्राम है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

वहीं आज चांदी की कीमतों में भी भारी गिरावट आई। सिल्वर एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड्स (Silver ETFs) में 5% तक की बिकवाली हुई। एमसीएक्स पर चांदी की कीमत गिरकर लगभग रु237,620 प्रति किलोग्राम हो गई। शहरों में आज चांदी की कीमतें रु238,700 से रु259,900 प्रति किलोग्राम के बीच रहीं।