Haryana News: CM भगवंत मान को क्लीन चिट देने वाली कथित लैब रिपोर्ट पर विवाद, हरियाणा पुलिस ने दर्ज की FIR, दो आरोपी गिरफ्तार
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, चंडीगढ़/गुरुग्राम।
Haryana News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को एक विवादित वीडियो मामले में कथित तौर पर क्लीन चिट देने वाली लैब रिपोर्टों को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। हरियाणा पुलिस ने दावा किया है कि जिन दो लैब रिपोर्टों का हवाला दिया गया था, वे संदिग्ध हैं। इस मामले में गुरुग्राम पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ FIR दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान सामने आया कि जिन दो युवकों ने रिपोर्ट तैयार करने का दावा किया था, वे किसी मान्यता प्राप्त फॉरेंसिक लैब के कर्मचारी नहीं हैं। इतना ही नहीं, जिन लैब के नाम पर रिपोर्ट जारी होने की बात कही गई, उनका वास्तविक अस्तित्व भी जांच में संदिग्ध पाया गया है।