Skip to content

Passport: पासपोर्ट बनवाने वालों के लिए जरूरी खबर, 1 जुलाई से जेब पर पड़ेगा ज्यादा बोझ, सरकार ने बढ़ाई फीस

Passport Fees Hike
Passport Fees Hike
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Passport Fees Hike: अगर आप विदेश जाने के बारे में सोच रहे है और नया पासपोर्ट (Passport) बनाना चाहते है तो ये खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। बता दे कि 1 जुलाई से पासपोर्ट बनाना महंगा हो जाएगा। दरअसल 1 जुलाई 2026 से पासपोर्ट (Passport) बनवाना बहुत महंगा होने वाला है। केंद्र सरकार ने पासपोर्ट नियमों में बदलाव करके शुल्क बढ़ाने का एक बड़ा निर्णय लिया है। सरकार ने पासपोर्ट नियम, 1980 में संशोधन करके पासपोर्ट और यात्रा दस्तावेजों के शुल्क में वृद्धि की है।

1 जुलाई 2026 से लागू

नई दरें 1 जुलाई 2026 से लागू होंगी। ऐसे में अगर आप जुलाई के बाद पासपोर्ट बनवाते हैं या फिर दोबारा जारी कराते हैं तो आपको पहले से ज्यादा पैसे देने होंगे। नई शुल्क प्रणाली को अनुसूची IV में शामिल कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

अब आवेदकों को साधारण और तत्काल पासपोर्ट दोनों श्रेणियों के लिए पहले से अधिक शुल्क देना होगा। सरकार द्वारा जारी एक अधिसूचना के अनुसार, नए या पुनः जारी किए गए 36 पेज वाला पासपोर्ट के लिए सामान्य शुल्क रु1,500 से बढ़ाकर रु2,500 कर दिया गया है। इसके साथ ही तत्काल सेवा के तहत पासपोर्ट बनवाने वालों को अब 3,500 रुपये के बजाय 5,000 रुपये का भुगतान करना होगा, जिसमें 1,500 रुपये की वृद्धि की गई है। [caption id="attachment_9344" align="aligncenter" width="1200"] Passport Fees Hike Passport Fees Hike[/caption] वहीं 60 पेज वाले पासपोर्ट की फीस 2 हजार रुपये से बढ़ाकर 3500 रुपये कर दी गई और तत्काल फीस 4,000 रुपए से बढ़कर 6,000 रुपए कर दी है। इसके साथ ही अगर आपका 36 पन्नों का पासपोर्ट खो जाता है, तो नॉर्मल प्रोसेसिंग के तहत उसे दोबारा बनवाने के लिए 5,000 रुपए देने होंगे।

तत्काल के लिए 8,500 रुपए की फीस

वहीं तत्काल में यह खर्च 7,500 तक पहुंच जाएगा। इसी तरह, 60 पन्नों वाले रिप्लेसमेंट पासपोर्ट के लिए नॉर्मल कैटेगरी में 6,000 रुपए और तत्काल के लिए 8,500 रुपए की फीस तय की गई है। नाबालिग आवेदकों के मामले में भी यदि 36 पन्नों का पासपोर्ट खो जाता है या डैमेज हो जाता है, तो उसे बदलवाने के लिए नॉर्मल कैटेगरी में 4,250 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं, अगर कोई पेरेंट्स अपने बच्चे का खोया हुआ पासपोर्ट तत्काल सर्विस के जरिए जल्द से जल्द बनवाना चाहते हैं, तो उन्हें 6,750 रुपए की फीस चुकानी होगी।