डेली संवाद, चंडीगढ़।
Sanjeev Arora: जेल में बंद पंजाब सरकार के मंत्री संजीव अरोड़ा (Sanjeev Arora) को लेकर खबर सामने आ रही है। खबर है कि संजीव अरोड़ा को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। दरअसल प्रवर्तन निदेशालय (ई.डी.) ने उनकी रु55.57 करोड़ की संपत्ति को कुर्क कर दिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में कार्रवाई करते हुए मंत्री संजीव अरोड़ा (Sanjeev Arora) से जुड़ी कंपनी मैसर्स हैम्पटन स्काई रियल्टी लिमिटेड (पूर्व नाम-मैसर्स रितेश प्रॉपर्टीज एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड) और संबंधित लोगों की 55.57 करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्तियां कुर्क कर दी है।
करोड़ों रुपए के घोटाले
बता दे कि ये कार्रवाई कथित तौर पर मोबाइल फोन के फर्जी निर्यात से जुड़े करोड़ों रुपए के घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की गई है। जांच एजेंसी के अनुसार, दुबई की जिन कंपनियों के नाम पर मोबाइल निर्यात के बिल बनाए गए, वे भी कथित रूप से आरोपी पक्ष से जुड़ी हुई थीं।
[caption id="attachment_16268" align="aligncenter" width="1200"]
ED[/caption]
ईडी ने इस मामले के मुख्य आरोपी और कंपनी के तत्कालीन चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर को पहले ही गिरफ्तार किया है और वह फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। ED द्वारा कुर्क की गई संपत्तियों में बैंक खाते, फिक्स्ड डिपॉजिट (FD), जमीन, कमर्शियल स्पेस और आलीशान आवासीय अपार्टमेंट शामिल हैं।
बता दे कि ये संपत्तियां लुधियाना, गुरुग्राम और चंडीगढ़ जैसे प्रमुख शहरों में स्थित हैं और कंपनी, संजीव अरोड़ा तथा उनके परिवार के सदस्यों के नाम पर दर्ज हैं। ई.डी. ने 9 मई को अरोड़ा (62) को गिरफ्तार किया था। यह गिरफ्तारी उनसे संबंधित कुछ संस्थाओं में कथित तौर पर 100 करोड़ रुपए की जी.एस.टी. धोखाधड़ी से संबंधित धनशोधन मामले में छापेमारी के बाद की गई थी।