Haryana News: हरियाणा की आईटीआई में शुरू होंगे चीनी उद्योग से जुड़े विशेष कौशल पाठ्यक्रम
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, हरियाणा।
Haryana News: हरियाणा सरकार युवाओं को उद्योगों की मांग के अनुरूप कौशल प्रशिक्षण प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करने जा रही है। प्रदेश की औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं (आईटीआई) में जल्द ही चीनी मिलों एवं चीनी उद्योग से संबंधित विशेष पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे, ताकि युवाओं को रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण मिल सके।
इस संबंध में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी (Anurag Rastogi) ने युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता विभाग के प्रधान सचिव की अध्यक्षता में एक समिति गठित करने के निर्देश दिए। यह समिति आगामी 14 दिनों के भीतर नए पाठ्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी।