Skip to content

Punjab News: कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा को हाई कोर्ट से झटका, तत्काल राहत देने से इनकार

Sanjeev Arora
Sanjeev Arora
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: जेल में बंद पंजाब कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा (Sanjeev Arora) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि संजीव अरोड़ा को हाई कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। मिली जानकारी के मुताबिक संजीव अरोड़ा (Sanjeev Arora) की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट ने सुनवाई फिलहाल टाल दी है। अदालत ने जमानत अर्जी पर फैसला सुनाने से पहले प्रवर्तन निदेशालय (ED) को स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने के निर्देश दिए हैं।

3 सितंबर को होगी सुनवाई

रिपोर्ट मिलने के बाद ही कोर्ट फैसला लेगा कि मंत्री संजीव अरोड़ा को जेल में रखना है या फिर जमानत दे दी जाएगी। आपको बता दें कि इस समय मंत्री संजीव अरोड़ा गुरुग्राम की जेल में बंद है। संजीव अरोड़ा की जमानत याचिका पर 3 सितंबर को सुनवाई होगी।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

संजीव अरोड़ा ने नियमित जमानत के लिए हाई कोर्ट का दरवाजा उस समय खटखटाया, जब गुरुग्राम की अदालत 15 जून को उनकी जमानत याचिका खारिज कर चुकी थी। निचली अदालत से राहत नहीं मिलने के बाद उन्होंने हाई कोर्ट में नियमित जमानत की मांग करते हुए याचिका दायर की।