Skip to content

Jalandhar News: जालंधर में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, चली ताबड़तोड़ गोलियां; एक घायल

Encounter In Jalandhar
Encounter In Jalandhar
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब (Punjab) के जिला जालंधर (Jalandhar) में पुलिस द्वारा एक आरोपी का एनकाउंटर किया गया है। इस दौरान आरोपी की टांग में गोली लगी है। मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर (Jalandhar) के गढ़ा रोड पर पुलिस ने फायरिंग के एक आरोपी का एनकाउंटर किया है। पुलिस ने आरोपी की टांग में गोली मारी है। आरोपी की पहचान श्याम लाल के रूप में हुई है।

आरोपी की टांग में लगी गोली

पुलिस बताया कि गढ़ा रोड पर फायरिंग करने के आरोप में श्याम लाल को पकड़ने के लिए गई थी। जब उसे अरेस्ट करने लगे तो आरोपी ने पुलिस पार्टी पर अचानक फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायर किए जिससे एक गोली आरोपी की टांग में लगी है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

टांग में गोली लगने के बाद आरोपी वहीं पर गिर गया। उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल जालंधर में दाखिल करवाया गया है। दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी कि गढ़ा रोड पर एक घर पर फायरिंग का आरोपी जालंधर कैंट के जमशेर खास एरिया में घूम रहा है। वहीं जब आरोपी का घेराव किया और उसे सरेंडर करने के लिए कहा तो उसने पुलिस पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की, जिसमें एक गोली आरोपित की टांग में लगी। गोली लगते ही आरोपित मौके पर गिर गया और उसे काबू कर लिया गया।