Skip to content

Haryana News: सीएम नायब सैनी की अध्यक्षता में 340 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों को मंजूरी

सीएम नायब सैनी की अध्यक्षता में 340 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों को मंजूरी
सीएम नायब सैनी की अध्यक्षता में 340 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों को मंजूरी
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, हरियाणा। Haryana News: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में उच्चाधिकार प्राप्त क्रय समिति (HPPC) और हाई पॉवर्ड वर्क्स परचेज कमेटी (HPPWC) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े खरीद और विकास कार्यों के कुल 340 करोड़ रुपये से अधिक के प्रस्तावों को मंजूरी प्रदान की गई। बैठक के दौरान विभिन्न बोलीदाताओं के साथ विस्तृत बातचीत और नेगोसिएशन के बाद दरों का पुनर्निर्धारण किया गया, जिससे सरकार को लगभग 15.11 करोड़ रुपये की बचत हुई।

धन के बेहतर उपयोग पर विशेष ध्यान

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार विकास कार्यों में पारदर्शिता, गुणवत्ता और वित्तीय अनुशासन को प्राथमिकता दे रही है। खरीद प्रक्रियाओं को अधिक प्रभावी बनाने के साथ-साथ सरकारी धन के बेहतर उपयोग पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

बैठक में मंजूर किए गए प्रस्तावों से विभिन्न विभागों के विकास कार्यों को गति मिलेगी और प्रदेश में आधारभूत सुविधाओं को और मजबूत करने में सहायता मिलेगी। सरकार ने कहा कि भविष्य में भी जनहित से जुड़े कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे।