kashi vishwanath temple firing[/caption]
Kashi Vishwanath Temple: वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट पर चली गोलियां, तीन लोग घायल
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, वाराणसी।
Kashi Vishwanath Temple: काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर-4 पर शनिवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ड्यूटी पर तैनात एक पीएसी जवान के हाथ से कार्बाइन गिर गई। कार्बाइन जमीन पर गिरते ही उससे अचानक दो राउंड फायर हो गए। राहत की बात यह रही कि गोलियां किसी व्यक्ति को सीधे नहीं लगीं और सड़क पर जा लगीं। हालांकि गोली लगने के बाद सड़क की गिट्टी और छोटे पत्थर उछलकर पास खड़े तीन लोगों को लग गए, जिससे वे घायल हो गए।
घटना शनिवार सुबह करीब साढ़े 7 बजे की बताई जा रही है। काशी विश्वनाथ मंदिर के आसपास सुबह के समय श्रद्धालुओं, दुकानदारों और सुरक्षाकर्मियों की काफी आवाजाही रहती है। गोली चलने की आवाज सुनते ही मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। पुलिसकर्मियों ने तुरंत स्थिति संभाली और घायल लोगों को इलाज के लिए मंडलीय अस्पताल पहुंचाया।
[caption id="attachment_22659" align="aligncenter" width="1200"]
kashi vishwanath temple firing[/caption]
kashi vishwanath temple firing[/caption]