Skip to content

Terror Attack: पुलिस चौकी पर आंतकी हमला, 9 सुरक्षाकर्मियों सहित 24 की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में नौ सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई, जबकि 15 आतंकवादी भी ढेर कर दिए गए।

Terror Attack: पुलिस चौकी पर आंतकी हमला, 9 सुरक्षाकर्मियों सहित 24 की मौत
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, पाकिस्तान। Terror Attack: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में नौ सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई, जबकि 15 आतंकवादी भी ढेर कर दिए गए। इस कार्रवाई में कई अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज जारी है।

पुलिस चौकी पर आतंकी हमला

जानकारी के अनुसार, यह अभियान हंगू जिले में एक पुलिस चौकी पर हुए आतंकी हमले के बाद शुरू किया गया। हमले की सूचना मिलते ही अतिरिक्त सुरक्षा बल मौके के लिए रवाना किए गए, लेकिन रास्ते में उनका वाहन भी आतंकियों की गोलीबारी का निशाना बन गया।

28 अन्य घायल

इसके बाद सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए इलाके में बड़े स्तर पर अभियान चलाया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मुठभेड़ के दौरान नौ पुलिसकर्मियों ने अपनी जान गंवा दी, जबकि 28 अन्य घायल हो गए। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने 15 आतंकवादियों को मार गिराया और कई अन्य के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है।

घटना के बाद खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री सुहैल अफरीदी ने हमले की कड़ी निंदा की और अधिकारियों से पूरी घटना की रिपोर्ट मांगी। उन्होंने शहीद सुरक्षाकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। साथ ही घायल जवानों के बेहतर इलाज और प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।