Skip to content

Punjab Weather Update: पंजाब-चंडीगढ़ में मौसम का यू-टर्न, जालंधर में दिन में छाया अंधेरा; कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Weather Update
Weather Update
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: पंजाब और चंडीगढ़ में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। चंडीगढ़, मोहाली, पठानकोट और गुरदासपुर सहित कई जिलों में तेज बारिश हुई, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। हालांकि, तेज बारिश के कारण चंडीगढ़ और खरड़ के कई इलाकों में सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई। वहीं जालंधर, लुधियाना और अन्य जिलों में दिनभर बादल छाए रहे। मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ ने दोपहर तक विशेष अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। विभाग के अनुसार कई क्षेत्रों में भारी बारिश, आकाशीय बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। खराब मौसम को देखते हुए लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है।

सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील

मौसम विभाग ने राजपुरा, डेराबस्सी, फतेहगढ़ साहिब, मोहाली, चंडीगढ़, खरड़, रूपनगर, आनंदपुर साहिब, गढ़शंकर, नंगल, होशियारपुर, दसूया, मुकेरियां, गुरदासपुर, पठानकोट और धार कलां सहित कई इलाकों के लिए 'टेक एक्शन' अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में तेज बारिश के साथ बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की आशंका जताई गई है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

इसके अलावा पटियाला, अमलोह, खन्ना, समराला, फगवाड़ा, जालंधर, नवांशहर, बटाला, डेरा बाबा नानक और भुल्लथ में मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं मानसा, संगरूर, बरनाला, धूरी, मलेरकोटला, बठिंडा, मोगा, फिरोजपुर, तरनतारन, अमृतसर और कपूरथला सहित कई जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने पूरे पंजाब और चंडीगढ़ के लिए 23 जुलाई तक बारिश का अलर्ट जारी रखा है।

कई इलाकों के लिए अलर्ट जारी

चंडीगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 6.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। बारिश के बाद कुछ समय धूप निकलने से उमस बढ़ गई। शहर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.7 डिग्री अधिक दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा। एक जून से अब तक चंडीगढ़ में कुल 214.2 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है, जो सामान्य से 30.6 प्रतिशत कम है। दूसरी ओर, बारिश के बावजूद पंजाब के कई इलाकों में गर्मी का असर बना हुआ है। बठिंडा सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। फिरोजपुर में 37.3 डिग्री और बरनाला में 36.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग के सात दिन के पूर्वानुमान के अनुसार 21 से 23 जुलाई के बीच पंजाब, मोहाली और चंडीगढ़ के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।