Skip to content

Punjab News: ‘ऑनलाइन NRI मिलनी’ आयोजित करेगी पंजाब सरकार; NRI मामलों के मंत्री विदेशों में बसे पंजाबियों की सुनेंगे समस्याएं

Dr. Ravjot Singh
Dr. Ravjot Singh
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: विदेशों में बसे पंजाबियों के मसलों का पारदर्शी और समयबद्ध ढंग से समाधान करने के लिए पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए एन.आर.आई. मामले विभाग द्वारा पंजाब के प्रवासी भारतीय मामलों के मंत्री डॉ. रवजोत सिंह (Dr. Ravjot Singh) की अगुवाई में बुधवार, 8 जुलाई, 2026 को सुबह 11:00 बजे ‘ऑनलाइन एन.आर.आई. मिलनी’ आयोजित की जाएगी।

मुद्दों पर विभागों और अधिकारियों के साथ विचार किया

इस संबंध में विवरण साझा करते हुए डॉ. रवजोत सिंह ने बताया कि ‘ऑनलाइन एन.आर.आई. मिलनी’ विदेशों में बसे पंजाबियों को सीधे तौर पर उनसे बातचीत करने तथा अपनी शिकायतें, सुझाव और समस्याएं साझा करने के लिए समर्पित मंच प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि बातचीत के दौरान उठाए गए सभी मुद्दों पर संबंधित विभागों और अधिकारियों के साथ विचार किया जाएगा, जिससे उनके त्वरित और प्रभावी निपटारे को सुनिश्चित करने के लिए उचित निर्देश जारी किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि इस मिलनी में भाग लेने के इच्छुक एन.आर.आई. अपनी शिकायतें पहले ही [email protected] पर ई-मेल के माध्यम से भेज सकते हैं। वे ‘ऑनलाइन एन.आर.आई. मिलनी’ के लिए https://forms.gle/PZjpvKu512iPR"649 लिंक के माध्यम से भी पंजीकरण कर सकते हैं।

पंजाबियों से अपील की

डॉ. रवजोत सिंह ने आगे बताया कि पंजीकृत एन.आर.आई. निर्धारित तिथि और समय पर https://new.bharatvc.nic.in/join/6978389091 लिंक के माध्यम से इस कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। इसमें शामिल होने के लिए आई.डी.: 6978389091 तथा पासवर्ड: 968369 होगा। दुनिया भर में बसे पंजाबियों से बड़ी संख्या में इस महत्वपूर्ण पहल का हिस्सा बनने की अपील करते हुए डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार प्रवासी भारतीय समुदाय के हितों की रक्षा करने तथा यह सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है कि उनकी शिकायतों का निपटारा निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध ढंग से किया जाए।