Punjab Weather Update: पंजाब में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ मौसम होगा सुहावना
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab Weather Update: पंजाब में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने 8 और 9 जुलाई को राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार इस दौरान कई जिलों में तेज बारिश के साथ गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज रफ्तार हवाएं चलने की संभावना है।
बीते 24 घंटों के दौरान पंजाब के अलग-अलग इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। कुछ स्थानों पर तेज हवाओं के साथ गरज-चमक भी देखने को मिली। हालांकि बारिश के बावजूद राज्य के औसत अधिकतम तापमान में करीब 1.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई, लेकिन तापमान अभी भी सामान्य स्तर के आसपास बना हुआ है।