डेली संवाद, इस्लामाबाद। Islamabad Hospital Fire: इस समय की दुखद खबर सामने आ रही है। खबर है कि सरकारी अस्पताल में भयानक आग लग गई है जिसमें 15 नवजात बच्चों की मौत हो गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के एक सरकारी अस्पताल में भयानक आग लग गई जिसमें 15 नवजात बच्चों की मौत हो गई। हादसा पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) अस्पताल के गायनेकोलॉजी वार्ड में हुआ।
एक बच्चे को बचाया
बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त नर्सरी में 16 नवजात बच्चे मौजूद थे। इनमें से सिर्फ एक बच्चे को बचाया जा सका। रेस्क्यू अधिकारियों के मुताबिक, नर्सरी के अंदर एयर कंडीशनर के कंप्रेसर में विस्फोट हुआ। इसके बाद आग लग गई और तेजी से पूरे वार्ड में फैल गई।

वहीं आग की जानकारी मिलते ही रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंचीं और बचाव अभियान शुरू किया। अधिकारियों के मुताबिक, आग पर काबू पा लिया गया है। इस घटना के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई।