डेली संवाद, जालंधर। St Soldier News: गुरु नानक देव विश्वविद्यालय द्वारा घोषित बी.एड. सेमेस्टर-II (सत्र 2025–27) के परिणामों में सेंट सोल्जर कॉलेज ऑफ एजुकेशन, जालंधर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
विद्यार्थियों में रवनीत और कीर्ति ने 8.30 एसजीपीए अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। परमजीत कौर, निकिता सहदेव और गुरजीत कौर ने 8.10 एसजीपीए प्राप्त कर द्वितीय स्थान हासिल किया।
वंशिता, ज्योति भगत और कोमलदीप ने 8.00 एसजीपीए प्राप्त कर संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं मिंटू, गुरलीन कौर, जसप्रीत कौर और अमृता कुमारी ने 7.90 एसजीपीए अंक प्राप्त कर चतुर्थ स्थान हासिल किया।
चेयरपर्सन ने छात्रों को दी बधाई
चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी। प्रिंसिपल डॉ. अलका गुप्ता ने बताया कि इस बार भी संस्थान का 100 प्रतिशत परिणाम रहा, जो विद्यार्थियों एवं अध्यापकों की मेहनत और समर्पण को दर्शाता है।