Skip to content

Haryana News: हरियाणा में HIV जागरूकता अभियान 3.0 की शुरुआत, सीएम नायब सैनी ने युवाओं से की अपील

Haryana News: हरियाणा में HIV जागरूकता अभियान 3.0 की शुरुआत, सीएम नायब सैनी ने युवाओं से की अपील
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, हरियाणा। Haryana News: अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) ने पंचकूला में HIV/AIDS को लेकर राष्ट्रव्यापी ‘इंटेंसिफाइड इनफॉरमेशन, एजुकेशन एंड कम्युनिकेशन कैंपेन 3.0’ का शुभारंभ किया। यह अभियान 12 अक्टूबर तक चलाया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि HIV नियंत्रण के क्षेत्र में हरियाणा ने महत्वपूर्ण प्रगति की है। जुलाई 2026 तक राज्य में अनुमानित HIV संक्रमित लोगों में से 93.01 प्रतिशत की पहचान की जा चुकी है। वहीं, पिछले वर्ष करीब 8 लाख लोगों की नि:शुल्क HIV जांच की गई।

जागरूक करने का संकल्प

CM सैनी ने युवाओं से HIV/AIDS से जुड़ी सही जानकारी समाज तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जागरूक युवा कम से कम 10 अन्य लोगों को HIV से जुड़े सही तथ्यों के बारे में जागरूक करने का संकल्प ले।

मुख्यमंत्री ने HIV के साथ जीवन जी रहे लोगों को राज्य सरकार की ओर से दी जा रही 2,250 रुपये प्रतिमाह की आर्थिक सहायता का भी जिक्र किया। उन्होंने अधिकारियों को प्रदेश के बाकी बचे पांच जिलों में ART केंद्र स्थापित करने के लिए समयबद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए।