डेली संवाद, पटियाला। Bomb Threat: पंजाब में बम से उड़ाने की धमकियां मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी बीच बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि जिला अदालत को बम से उड़ाने की धमकी मिली है।
मिली जानकारी के मुताबिक पटियाला (Patiala) की जिला अदालत को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सोमवार को अदालत परिसर में हड़कंप मच गया। धमकी भरा ईमेल मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन तुरंत सक्रिय हो गया।
परिसर को खाली कराया
वहीं एहतियात के तौर पर अदालत परिसर को खाली कराया गया और सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे परिसर में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया। घटना के बाद अदालत परिसर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई।
जानकारी के अनुसार जिला अदालत की इमारत को बम से उड़ाने की धमकी ईमेल के माध्यम से मिली। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने किसी भी प्रकार का जोखिम न लेते हुए तत्काल सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू कर दिया।