डेली संवाद, हरियाणा। Haryana News: उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने युवाओं से सिंगल यूज प्लास्टिक का पूरी तरह बहिष्कार करने की अपील की है। उन्होंने यह बात गुरुग्राम में आयोजित ‘पर्यावरण संरक्षण एवं नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ के दौरान कही।
मंत्री ने कहा कि प्लास्टिक प्रदूषण आज पर्यावरण के सामने एक बड़ी चुनौती बन चुका है। इससे निपटने के लिए युवाओं को आगे आकर पर्यावरण के अनुकूल विकल्प अपनाने चाहिए। उन्होंने लोगों से कपड़े के थैले और अन्य टिकाऊ विकल्पों का इस्तेमाल करने की अपील की।
राव नरबीर सिंह ने कहा कि अगर हर नागरिक अपने रोजमर्रा के जीवन में छोटे-छोटे सकारात्मक बदलाव लाता है, तो देश को स्वच्छ, स्वस्थ और प्रदूषण मुक्त बनाने का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।