Skip to content

Encounter In Punjab: पंजाब में एनकाउंटर, पुलिस और बदमाशों के बीच चली ताबड़तोड़ गोलियां, दो घायल

फिरोजपुर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। बताया जा रहा है कि सबरा बांध पर नाकाबंदी के दौरान पुलिस टीम ने मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों को रोकने की कोशिश की। इस पर दोनों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। '

Encounter In Punjab: पंजाब में एनकाउंटर, पुलिस और बदमाशों के बीच चली ताबड़तोड़ गोलियां, दो घायल
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, फिरोजपुर। Encounter In Punjab: पंजाब में पुलिस और पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ होने की खबर सामने आ रही है। इस दौरान ताबड़तोड़ गोलियां चली है जिसमें दो आरोपी घायल हो गए है।

पुलिस पर फायरिंग

मिली जानकारी के मुताबिक फिरोजपुर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। बताया जा रहा है कि सबरा बांध पर नाकाबंदी के दौरान पुलिस टीम ने मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों को रोकने की कोशिश की। इस पर दोनों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। '

बदमाशों की गोलियां पुलिस की गाड़ी में भी लगीं। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की, जिसमें दोनों बदमाश घायल हो गए। इस दौरान करीब छह राउंड फायर हुए। पुलिस ने उन्हें तुरंत इलाज के लिए सिविल अस्पताल फिरोजपुर में भर्ती कराया, जहां दोनों का इलाज किया जा रहा है।

गुप्त सूचना के आधार पर नाकाबंदी

दरअसल पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सबरा बांध के पास नाकाबंदी की गई थी। इसी दौरान हरजीत सिंह पुत्र जतिंदर सिंह, निवासी तलवंडी सोबा, थाना पट्टी और दिलबाग सिंह पुत्र रिछपाल सिंह, निवासी जोगे वाला बाइक पर वहां पहुंचे।

पुलिस ने दोनों को रुकने का इशारा किया, लेकिन उन्होंने भागने की कोशिश की। रोकने पर आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। वहीं पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो पिस्टल बरामद किए हैं। अब दोनों से पूछताछ कर यह पता लगाया जाएगा कि वे पहले किन वारदातों में शामिल रहे हैं।