Skip to content

Gold-Silver Price: सोना-चांदी खरीदने वालों को बड़ी राहत, सोना रु3,300 और चांदी रु5,000 हुई सस्ती

सोने की कीमत में यह लगातार तीसरे कारोबारी दिन गिरावट है। 25 अगस्त को सोना रु1,67,100 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था। इसके बाद तीन कारोबारी सत्रों में इसकी कीमत कुल रु4,700 यानी करीब 3 प्रतिशत तक घट चुकी है।

Gold-Silver Price: सोना-चांदी खरीदने वालों को बड़ी राहत, सोना रु3,300 और चांदी रु5,000 हुई सस्ती
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, चंडीगढ़। Gold-Silver Price: सोना और चांदी खरीदने वालों के लिए राहत की खबर सामने आई। घरेलू सराफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई।

राजधानी दिल्ली में सोने का भाव रु3,300 प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव रु5,000 प्रति किलोग्राम तक नीचे आ गया। दिल्ली के सराफा बाजार में शुक्रवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना गिरावट के साथ रु1,62,400 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। पिछले कारोबारी सत्र में इसका भाव रु1,65,700 प्रति 10 ग्राम था। इस तरह एक दिन में सोने की कीमत में रु3,300 की कमी आई।

लगातार तीसरे दिन सस्ता हुआ सोना

सोने की कीमत में यह लगातार तीसरे कारोबारी दिन गिरावट है। 25 अगस्त को सोना रु1,67,100 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था। इसके बाद तीन कारोबारी सत्रों में इसकी कीमत कुल रु4,700 यानी करीब 3 प्रतिशत तक घट चुकी है।

चांदी के भाव में भी बड़ी गिरावट

सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी शुक्रवार को बड़ी गिरावट देखने को मिली। चांदी का भाव रु5,000 घटकर रु2,45,500 प्रति किलोग्राम रह गया। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी रु2,50,500 प्रति किलोग्राम पर थी।