Skip to content

Haryana News: हरियाणा में 2 लाख से अधिक मरीजों ने मुफ्त डायलिसिस का उठाया लाभ

Haryana News: हरियाणा में 2 लाख से अधिक मरीजों ने मुफ्त डायलिसिस का उठाया लाभ
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, हरियाणा। Haryana News: हरियाणा सरकार की स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बड़ी जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में किडनी रोगियों के लिए निःशुल्क डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है और अब तक 2 लाख से अधिक मरीज बिना अपनी जेब से खर्च किए इसका लाभ उठा चुके हैं।

मुख्यमंत्री के अनुसार, सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं के तहत प्रदेश में 42 लाख परिवारों के आयुष्मान और चिरायु कार्ड बनाए जा चुके हैं। इन योजनाओं के जरिए पात्र परिवारों को गंभीर बीमारियों के इलाज में आर्थिक सहायता मिल रही है।

स्वास्थ्य योजनाओं पर 4,500 करोड़ रुपये खर्च

नायब सिंह सैनी ने बताया कि आयुष्मान और चिरायु योजना के तहत हरियाणा सरकार अब तक करीब 4,500 करोड़ रुपये खर्च कर चुकी है। सरकार का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना है, ताकि महंगे इलाज का बोझ लोगों पर न पड़े।