Skip to content

Gold-Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में फिर उछाल, इंटरनेशनल मार्केट से MCX तक दिखी तेजी

घरेलू बाजार की बात करें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर भी सोने और चांदी की कीमतों में मजबूती रही। सोना बढ़त के साथ करीब 1.56 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार करता दिखा।

Gold-Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में फिर उछाल, इंटरनेशनल मार्केट से MCX तक दिखी तेजी
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, चंडीगढ़। Gold-Silver Price: सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी 12 अगस्त को सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली। इंटरनेशनल मार्केट से लेकर घरेलू वायदा बाजार तक दोनों कीमती धातुओं के भाव बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आए।

कॉमेक्स पर सोना-चांदी मजबूत

इंटरनेशनल मार्केट में कॉमेक्स पर सोने की कीमत में 0.59 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। इसके बाद सोना करीब 4,467.10 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंच गया।

वहीं, चांदी की कीमतों में सोने के मुकाबले ज्यादा तेजी देखने को मिली। कॉमेक्स पर चांदी 1.17 फीसदी उछलकर करीब 65.695 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती नजर आई।

दोनों धातुओं के भाव चढ़े

घरेलू बाजार की बात करें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर भी सोने और चांदी की कीमतों में मजबूती रही। सोना बढ़त के साथ करीब 1.56 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार करता दिखा।

इसी तरह चांदी के भाव में भी जोरदार तेजी रही। MCX पर चांदी करीब 2.37 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास पहुंच गई। हालांकि, बाजार में जारी उतार-चढ़ाव के बीच निवेशकों की नजर आगे की कीमतों पर बनी हुई है।