डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि जालंधर में बेटे ने अपने पिता और पत्नी का कत्ल कर दिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर के अवतार नगर में घरेलू विवाद के चलते बेटे ने अपने पिता और पत्नी का कत्ल कर दिया है। आरोपी की पहचान हीरा लाल (42) के रूप में हुई है। मृतकों की पहचान अयोध्या प्रकाश (65) और सरिता (30) के रूप में हुई है।
आरोपी नशे का आदी
बताया जा रहा है कि आरोपी नशे का आदी था और नशे के लिए हर रोज पैसे मांगता था। जब पिता ने पैसे देने से मना किया तो सुबह 10 बजे बच्चों के स्कूल जाने के बाद दोनों का कत्ल कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
वहीं घटना की जानकारी मिलते हो मौके पर पुलिस पहुंच गई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच करनी शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी ने घर में मौजूद भारी सामान से दोनों पर कई वार किए। सिर, गले और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान मिले हैं।
बुजुर्ग मां ऊपर के कमरे में थीं
हत्या में किस चीज का इस्तेमाल किया गया इसका पता लगाने के लिए फॉरेंसिक टीम जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि घटना के समय आरोपी की बुजुर्ग मां ऊपर के कमरे में थीं। चलने-फिरने में असमर्थ होने के कारण वह नीचे नहीं आईं और सुरक्षित मिलीं।