Skip to content

Jalandhar News: जालंधर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट चेयरमैन की सरकारी इनोवा का एक्सीडेंट, मॉडल टाउन में हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि जिस वक्त सरकारी इनोवा दुर्घटनाग्रस्त हुई, उस समय जालंधर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन रामनीक सिंह रंधावा खुद गाड़ी में सवार नहीं थे। बताया जा रहा है कि सरकारी वाहन अपने काम के सिलसिले में जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ।

Jalandhar News: जालंधर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट चेयरमैन की सरकारी इनोवा का एक्सीडेंट, मॉडल टाउन में हुआ हादसा
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन रामनीक सिंह रंधावा की सरकारी इनोवा कार का मंगलवार सुबह जालंधर के मॉडल टाउन इलाके में एक्सीडेंट हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और घटना की सूचना संबंधित अधिकारियों को दी गई।

जानकारी के मुताबिक, हादसा सुबह के समय मॉडल टाउन में हुआ। जिस वक्त सरकारी इनोवा दुर्घटनाग्रस्त हुई, उस समय जालंधर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन रामनीक सिंह रंधावा खुद गाड़ी में सवार नहीं थे। बताया जा रहा है कि सरकारी वाहन अपने काम के सिलसिले में जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ।

नुकसान का लिया गया जायजा

हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और वाहन की टक्कर किसके साथ हुई, इसे लेकर फिलहाल पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। घटना के बाद वाहन को हुए नुकसान का भी जायजा लिया गया। हालांकि, इस हादसे में किसी बड़े नुकसान या गंभीर चोट की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद संबंधित अधिकारियों ने मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। वहीं, सरकारी वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर सामने आने के बाद इलाके में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

फिलहाल पुलिस या प्रशासन की ओर से हादसे को लेकर विस्तृत आधिकारिक बयान का इंतजार है।