डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर नगर निगम में सीवरेज सफाई से जुड़े Emergency कार्यों और कोटेशन के जरिए करवाए जा रहे कामों में धांधली हो रही है। इसे देखते हुए फरवरी 2026 में ही नगर निगम के कमिश्नर ने इस पर रोक लगा दी थी, लेकिन रोक के बाद भी ये काम जारी है।
कांग्रेस पार्षद पवन कुमार ने कहा कि फरवरी 2026 में जिस काम पर नगर निगम के कमिश्नर ने रोक लगा दी थी, लेकिन वह काम किया जा रहा है। जिससे बड़े स्तर पर धांधली हो रही है।
अफसरों को कड़ा निर्देश
नगर निगम के कमिश्नर कार्यालय की ओर से जारी पत्र में ऐसे कार्यों को नियमों के विपरीत बताते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
फरवरी 2026 जारी पत्र में कहा गया है कि शहर की सीवरेज लाइनों की सफाई के लिए Emergency के नाम पर कोटेशन लगाकर नालियों/सीवरेज की सफाई से संबंधित कार्य करवाए जा रहे हैं। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि इस तरह के कार्य नियमों के अनुरूप नहीं हैं।

Emergency सीवरेज सफाई
कमिश्नर ने निर्देश दिए हैं कि जहां भी Emergency सीवरेज सफाई की जरूरत हो, वहां पहले से उपलब्ध टेंडर की शर्तों और निर्धारित प्रक्रिया के तहत ही काम करवाया जाए। यदि संबंधित टेंडर के तहत काम संभव नहीं है तो नगर निगम की सुपर सेक्शन मशीन का इस्तेमाल किया जाए।
पत्र में यह भी कहा गया है कि सीवरेज सफाई के लिए Emergency के तहत कोटेशन के माध्यम से जिन कार्यों और फाइलों को मंजूरी दी गई है, उन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाती है।
अधिकारी जिम्मेदार होंगे
नगर निगम कमिश्नर ने स्पष्ट किया है कि नियमों के विपरीत किसी भी काम की अनुमति नहीं दी जाएगी और किसी भी तरह की अनियमितता के लिए संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होंगे।