Skip to content

Punjab News: पंजाब में अकाली-भाजपा गठबंधन फाइनल स्टेज पर, BJP ज्यादा सीटों पर लड़ेगी चुनाव, ग्रामीण इलाकों की सीटों पर चुनावी तैयारी नहीं करेगी BJP

पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले BJP और SAD के बीच गठबंधन की चर्चाएं तेज हो गई हैं। सूत्रों के मुताबिक दोनों दल सीटों के बंटवारे पर बातचीत के करीब पहुंच चुके हैं। BJP ने 117 सीटों पर तैयारी तेज की है।

Punjab News: पंजाब में अकाली-भाजपा गठबंधन फाइनल स्टेज पर, BJP ज्यादा सीटों पर लड़ेगी चुनाव, ग्रामीण इलाकों की सीटों पर चुनावी तैयारी नहीं करेगी BJP
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News; पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) और शिरोमणि अकाली दल (SAD) के बीच गठबंधन की रणनीति फाइनल स्टेज में पहुंच गई है। ANI ने सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि दोनों दल गठबंधन को दोबारा अंतिम रूप देने के करीब पहुंच चुके हैं।

माना जा रहा है कि इस बार गठबंधन होने की स्थिति में BJP सीनियर पार्टनर की भूमिका में रह सकती है। इस बार भाजपा ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि अकाली दल को कम सीटें देगी। इस फार्मूले पर फिलहाल बात आगे बढ़ी है, जिससे भाजपा और अकाली दल का गठबंधन की घोषणा जल्द होगी।

सीटों के बंटवारे पर बातचीत आगे बढ़ी

सूत्रों के मुताबिक BJP और अकाली दल (SAD) के बीच विधानसभा सीटों के बंटवारे को लेकर बातचीत काफी आगे बढ़ चुकी है। चर्चाओं को उस समय और बल मिला, जब अकाली दल (SAD) ने अपने नेताओं से ग्रामीण क्षेत्रों की कई सीटों पर चुनावी तैयारी नहीं करने को कहा।

दूसरी तरफ BJP ने पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों पर संगठनात्मक और चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने पंजाब दौरे के दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं को सभी सीटों पर तैयारी करने के निर्देश दिए।

हालांकि, सूत्रों के अनुसार बीएल संतोष ने अकाली दल (SAD) के साथ संभावित गठबंधन की संभावना को पूरी तरह खारिज नहीं किया। BJP की 117 सीटों पर तैयारी और SAD की ग्रामीण सीटों पर कम होती सक्रियता को सीट शेयरिंग की संभावित रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।

BJP Punjab News.jpg

BJP चाहती है ज्यादा सीटें

राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि यदि BJP और SAD के बीच गठबंधन होता है तो BJP इस बार पिछले गठबंधन की तुलना में ज्यादा विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है। यही वजह है कि पार्टी ने पंजाब के सभी विधानसभा क्षेत्रों में संगठन को मजबूत करने और चुनावी आधार तैयार करने पर जोर बढ़ा दिया है।

BJP और SAD लंबे समय तक पंजाब में गठबंधन के सहयोगी रहे हैं। दोनों दलों के बीच 2020 में कृषि कानूनों के मुद्दे पर गठबंधन टूट गया था। बाद में केंद्र सरकार ने तीनों कृषि कानून वापस ले लिए थे।

ढिल्लों बोले- गठबंधन नहीं

गठबंधन की चर्चाओं के बीच मंगलवार को BJP पंजाब के प्रदेश प्रधान केवल सिंह ढिल्लों ने SAD के साथ गठबंधन की संभावनाओं को लेकर कहा कि BJP फिलहाल किसी गठबंधन में नहीं है और पार्टी अपने दम पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी।

उन्होंने दावा किया कि BJP अकेले चुनाव लड़कर पंजाब में सरकार बनाएगी। ढिल्लों के बयान पर कांग्रेस प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने निशाना साधते हुए कहा कि BJP कसम खाकर बताए कि वह SAD के साथ गठबंधन नहीं कर रही है।

बीएल संतोष ने लिया जमीनी फीडबैक

BJP के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष पंजाब दौरे पर पहुंचे और उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं तथा जमीनी स्तर के नेताओं से फीडबैक लिया। उन्होंने नेताओं को 2027 विधानसभा चुनाव के लिए संगठन को मजबूत करने और सभी 117 सीटों पर तैयारी रखने के निर्देश दिए।

25 अगस्त को बीएल संतोष ने लुधियाना, जालंधर और अमृतसर में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। लुधियाना में उन्होंने पुराने कार्यकर्ताओं और दूसरे दलों से BJP में शामिल हुए नेताओं के साथ संगठन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।

उन्होंने पुराने कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीढ़ बताते हुए नए कार्यकर्ताओं का भी स्वागत करने पर जोर दिया। पंजाब दौरे के बाद बीएल संतोष अपनी रिपोर्ट BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को सौंपेंगे।