Skip to content

Punjab Weather Update: पंजाब में गर्मी और उमस ने बढ़ाई लोगों की परेशानी, आज कई जिलों में बारिश के आसार, जानें मौसम का ताजा अपडेट

हिमाचल प्रदेश की सीमा से सटे पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर और रूपनगर के अलावा मोहाली, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में भी कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना जताई गई है।

Punjab Weather Update: पंजाब में गर्मी और उमस ने बढ़ाई लोगों की परेशानी, आज कई जिलों में बारिश के आसार, जानें मौसम का ताजा अपडेट
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: पंजाब में एक बार फिर गर्मी और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। राज्य में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है। बुधवार को बठिंडा सबसे गर्म शहर रहा, जहां तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले कुछ दिनों तक मौसम में खास बदलाव की उम्मीद नहीं है। ऐसे में लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ सकता है।

इन जिलों में बारिश के आसार

वीरवार को पंजाब के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में कुछ स्थानों पर हल्की या छिटपुट बारिश हो सकती है। हिमाचल प्रदेश की सीमा से सटे पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर और रूपनगर के अलावा मोहाली, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में भी कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना जताई गई है।

वहीं, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फिरोजपुर, फरीदकोट, मोगा, बठिंडा, मानसा, मुक्तसर, फाजिल्का, बरनाला और संगरूर समेत राज्य के कई जिलों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान है।

भारी बारिश की चेतावनी नहीं

मौसम विभाग ने पंजाब में भारी बारिश को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की है। फिलहाल सिर्फ कुछ इलाकों में छिटपुट बारिश के आसार हैं। ऐसे में लोगों को गर्मी और उमस से राहत के लिए स्थानीय स्तर पर होने वाली बारिश का इंतजार करना पड़ेगा।