Skip to content

Punjab News: सरकारी कर्मचारियों के साथ बैठक से पहले मंत्री हरपाल चीमा का बड़ा बयान

सीएम भगवंत सिंह मान की अगुवाई में जालंधर में होने वाली इस बैठक को लेकर कर्मचारियों और सरकार के बीच समाधान की उम्मीद जताई जा रही है।बैठक से पहले वित्त मंत्री ने कहा कि उन्हें बातचीत के सकारात्मक और सार्थक नतीजे आने की पूरी उम्मीद है।

Punjab News: सरकारी कर्मचारियों के साथ बैठक से पहले मंत्री हरपाल चीमा का बड़ा बयान
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब बंद के माहौल के बीच सरकारी कर्मचारियों की मांगों को लेकर सरकार और कर्मचारी यूनियन के बीच अहम बैठक होने जा रही है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में जालंधर में होने वाली इस बैठक को लेकर कर्मचारियों और सरकार के बीच समाधान की उम्मीद जताई जा रही है।

बैठक से पहले वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि उन्हें बातचीत के सकारात्मक और सार्थक नतीजे आने की पूरी उम्मीद है। उनके बयान से साफ संकेत मिल रहे हैं कि सरकार कर्मचारियों की मांगों पर बातचीत के जरिए रास्ता निकालने के पक्ष में है।

आम लोगों को परेशानी न हो

हरपाल चीमा ने कहा कि सरकारी कर्मचारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी आम जनता को सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई कदम नहीं उठाया जाना चाहिए, जिससे लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना करना पड़े।

वित्त मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि सरकार कर्मचारियों की मांगों पर बातचीत के लिए तैयार है। इसी वजह से जालंधर में होने वाली बैठक को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

हड़ताल वापस लेने पर सहमत

वित्त मंत्री ने उम्मीद जताई है कि बातचीत के बाद कर्मचारी अपनी हड़ताल वापस लेने पर सहमत हो सकते हैं। अगर दोनों पक्षों के बीच सहमति बनती है, तो सरकारी कामकाज पर पड़ रहा असर कम हो सकता है और आम लोगों को भी राहत मिल सकती है।

फिलहाल सभी की निगाहें जालंधर में होने वाली इस अहम बैठक के नतीजे पर टिकी हैं। बैठक के बाद ही साफ होगा कि सरकार और कर्मचारियों के बीच सहमति बनती है या आंदोलन आगे भी जारी रहता है।