Skip to content

Punjab Govt Employees Strike: पंजाब सरकार का कर्मचारियों को साफ संदेश, हड़ताल खत्म करो तभी मांगों पर होगी बातचीत

सरकार का कहना है कि कर्मचारी परिवार का अहम हिस्सा हैं और उनकी जायज मांगों व समस्याओं पर बातचीत के लिए सरकार पूरी तरह तैयार है। हालांकि, सरकार ने साफ कर दिया है कि हड़ताल के साथ बातचीत आगे नहीं बढ़ सकती।

 Punjab Govt Employees Strike: पंजाब सरकार का कर्मचारियों को साफ संदेश, हड़ताल खत्म करो तभी मांगों पर होगी बातचीत
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Govt Employees Strike: पंजाब सरकार और सरकारी कर्मचारियों के बीच जारी तनाव के बीच सरकार ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है। सरकार का कहना है कि कर्मचारी परिवार का अहम हिस्सा हैं और उनकी जायज मांगों व समस्याओं पर बातचीत के लिए सरकार पूरी तरह तैयार है।

हालांकि, सरकार ने साफ कर दिया है कि हड़ताल के साथ बातचीत आगे नहीं बढ़ सकती। सरकार के मुताबिक, कर्मचारियों से जुड़े हर जायज मुद्दे पर गंभीरता से विचार किया जाएगा और समस्याओं का समाधान बातचीत के जरिए निकालने का प्रयास किया जाएगा। लेकिन इसके लिए कर्मचारियों को पहले अपनी हड़ताल वापस लेनी होगी।

हड़ताल खत्म होने पर बातचीत का रास्ता खुलेगा

सरकार ने कहा है कि हड़ताल के दबाव में संवाद की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ाई जा सकती। बातचीत को सकारात्मक माहौल में आगे बढ़ाने के लिए पहले सरकारी कामकाज सामान्य होना जरूरी है। सरकार ने कर्मचारियों के साथ संवाद का रास्ता खुला रखने की बात कही है, लेकिन हड़ताल जारी रहने की स्थिति में वार्ता संभव नहीं होगी।

वहीं अगर कर्मचारी हड़ताल वापस लेते हैं तो दोनों पक्षों के बीच बैठक का रास्ता खुल सकता है और उनकी विभिन्न मांगों पर विस्तार से चर्चा हो सकती है। सरकार ने भी भरोसा दिलाया है कि कर्मचारियों की जायज चिंताओं को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा और उनके समाधान के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे।