Skip to content

Punjab Weather Update: पंजाब में फिर बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए जारी किया येलो अलर्ट

रविवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहा, जिससे अधिकतम तापमान में करीब 0.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। यह सामान्य से लगभग 1.6 डिग्री अधिक रहा। बठिंडा सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Punjab Weather Update: पंजाब में फिर बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए जारी किया येलो अलर्ट
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: पंजाब में एक बार फिर मानसून सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विभाग ने 3 और 4 अगस्त के लिए राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। बारिश के चलते तापमान में गिरावट आने और लोगों को उमस से राहत मिलने की उम्मीद है।

मौसम रहा शुष्क

रविवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहा, जिससे अधिकतम तापमान में करीब 0.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। यह सामान्य से लगभग 1.6 डिग्री अधिक रहा। बठिंडा सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी लगभग 0.4 डिग्री बढ़कर सामान्य से 2 डिग्री ऊपर पहुंच गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान रूपनगर में 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इन जिलों में भारी बारिश की संभावना

3 अगस्त को पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली और फतेहगढ़ साहिब जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में गरज-चमक के साथ रुक-रुक कर तेज बारिश हो सकती है।

वहीं अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, श्री मुक्तसर साहिब, मोगा, फरीदकोट, बठिंडा, मानसा, बरनाला, संगरूर, लुधियाना, जालंधर, कपूरथला और पटियाला में फिलहाल किसी तरह की मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है।

4 अगस्त को और बढ़ेगा बारिश का दायरा

मंगलवार, 4 अगस्त को बारिश का असर और बढ़ सकता है। मौसम विभाग ने पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब के अलावा फाजिल्का, श्री मुक्तसर साहिब और बठिंडा को भी निगरानी श्रेणी में रखा है। इन जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

5 अगस्त को पूरे पंजाब में किसी भी जिले के लिए कोई मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है। हालांकि कई इलाकों में बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन व्यापक बारिश की संभावना फिलहाल नहीं है। अधिकांश क्षेत्रों में मौसम सामान्य बना रहने का अनुमान है।