डेली संवाद, ऑस्ट्रेलिया। Australia News: विदेश से आए दिन पंजाब के युवकों की मौत की खबरें सामने आती रहती है। ऐसी ही एक खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब के युवक की विदेश में मौत हो गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) के युवक की ऑस्ट्रेलिया (Australia) में सड़क हादसे में मौत हो गई है। मृतक युवक की पहचान स्नेहपाल सिंह (36) के रूप में हुई है जो पंजाब के बटाला का रहने वाला बताया जा रहा है।
11 साल पहले गया था ऑस्ट्रेलिया
बताया जा रहा है कि स्नेहपाल 11 साल पहले बेहतर भविष्य के लिए ऑस्ट्रेलिया गया था और वह मेलबर्न में एक निजी कंपनी में ड्राइवर के रूप में काम करता था। बता दे कि मृतक अपने माता-पिता का इकलौता और परिवार में सबसे छोटा बेटा था।
जानकारी अनुसार स्नेहपाल ने अपनी कार सड़क के किनारे खड़ी की हुई थी और वह कार के अंदर बैठा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक भारी वाहन ने उसकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और स्नेहपाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
परिवार में मातम
वहीं स्नेहपाल की मौत की खबर से परिवार में मातम पसर गया है। हादसे की सूचना मिलते ही कनाडा में रह रही स्नेहपाल की बड़ी बहन ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव और आसपास के क्षेत्र के लोग भी शोकाकुल परिवार से मिलने पहुंच रहे हैं और उन्हें ढांढस बंधा रहे हैं।