Skip to content

Madhepura Temple Stampede: सावन के आखिरी सोमवार पर मंदिर में मची भगदड़, 8 श्रद्धालु घायल

बिहार के मधेपुरा जिले के प्रसिद्ध सिंहेश्वर मंदिर में सावन के आखिरी सोमवारी के मौके पर सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई।

Madhepura Temple Stampede: सावन के आखिरी सोमवार पर मंदिर में मची भगदड़, 8 श्रद्धालु घायल
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, बिहार। Madhepura Temple Stampede: बिहार के मधेपुरा जिले के प्रसिद्ध सिंहेश्वर मंदिर में सावन के आखिरी सोमवारी के मौके पर सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। जलाभिषेक के लिए बड़ी संख्या में लोग कतार में खड़े थे।

भीड़ बढ़ने के साथ धक्का-मुक्की शुरू हो गई और देखते ही देखते लाइन टूट गई। इस दौरान कई श्रद्धालु गिर पड़े। हादसे में महिला और बुजुर्ग समेत करीब 8 लोगों के घायल होने की सूचना है।

पुलिसकर्मी को भी चोट लगी

वहीं, भीड़ को नियंत्रित करने के दौरान ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी को भी चोट लगी और उसकी वर्दी फट गई।

bihar.jpg

घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मोर्चा संभाला। अतिरिक्त पुलिस बल बुलाकर श्रद्धालुओं को दोबारा कतार में लगाया गया और लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

परिसर में अफरा-तफरी

बताया जा रहा है कि करीब आधे घंटे तक मंदिर परिसर में अफरा-तफरी का माहौल रहा। हालांकि अब स्थिति नियंत्रण में है और मंदिर में पूजा-अर्चना सामान्य रूप से जारी है।

घटना की जानकारी मिलते ही मधेपुरा के डीएम, एसपी, एसडीएम और एसडीपीओ समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और व्यवस्था को संभाला। मंदिर न्यास समिति की ओर से भी श्रद्धालुओं से धैर्य बनाए रखने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई है।