Skip to content

St Soldier News: सेंट सोल्जर ग्रुप के छात्र वॉलीबॉल मुकाबलों में बने डिस्ट्रिक्ट चैंपियन

St Soldier News: सेंट सोल्जर ग्रुप के छात्र वॉलीबॉल मुकाबलों में बने डिस्ट्रिक्ट चैंपियन
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, जालंधर। St Soldier News: पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड द्वारा आयोजित 70वेँ जिला स्तरीय स्कूल मुकाबलों में सेंट सोल्जर ग्रुप के छात्रों का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा। अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग के वॉलीबॉल मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन करते हुए छात्रों स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए स्कूल प्रिंसिपल रुपिंदरजीत सिंह ने बताया कि उनके खिलाड़ियों ने टीम मैनेजर एवं स्कूल कोऑर्डिनेटर गुरप्रीत सिंह सहोता तथा डीपी एवं कोच चैंचल सिंह के नेतृत्व में खेलते हुए जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में दोनों आयु वर्गों में प्रथम स्थान हासिल किया।

st soldr.jpg

टूर्नामेंट में लगभग 16 जोनों की टीमों ने हिस्सा लिया, जिनमें शानदार प्रदर्शन करते हुए उनके बच्चे अंडर-17 और अंडर- 19 वॉलीबॉल में डिस्ट्रिक्ट चैंपियन बने। इस के अलावा स्कूल की लड़कियों ने रस्साकशी अंडर-19 में तीसरा स्थान हासिल कर स्कूल और अभिभावकों का नाम रोशन किया।

यह भी उल्लेखनीय है कि जोनल खेलों में भी सेंट सोल्जर स्कूल गढ़दीवाला वॉलीबॉल अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्गों में स्वर्ण पदक जीतकर जोनल चैंपियन रहा था। प्रिंसिपल रुपिंदरजीत सिंह ने खिलाड़ियों, कोच और मैनेजर की मेहनत की सराहना करते हुए उन्हें ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई दी।